फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने नहीं समझा ममता का मर्म

Tue, 24 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में इंसानियत शर्मसार हो गई। एक मां ने अपनी ममता का मर्म ही नहीं समझा। दुनिया में आने के कुछ देर बाद ही नवजात बच्ची को उसके परिजनों ने ही सड़क पर फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। कुत्तों ने बच्ची को अपना निवाला बना लिया। 
विज्ञापन

मोहल्ला बुखारा में मंगलवार सुबह आसपास के नागरिकों ने कुत्तों के मुंह में किसी नवजात को चबाते देखा। कुत्ते नवजात को नोंच नोंचकर खा रहे थे। इसका पता चलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मोहल्लेवालों ने कुत्तों पर  पत्थर फेंक कर उनको भगाया। हालांकि इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
कुत्तों ने उसका एक हाथ लगभग पूरा ही चबा लिया था। बच्ची के शव को देखकर मोहल्लेवालों का भी मन भर आया। उन्होंने बच्ची के परिजनों को जमकर कोसा। कुछ लोगों का कहना था कि अगर नवजात के परिजन उसे किसी को गोद दे देते तो किसी के घर में मासूम की किलकारियां गूंज रही होतीं। घटना की सूचना पुलिस को दी   गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें