फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती वसूलने के बाद बच्चे की हत्या का था प्लान

Tue, 19 Jan 2016 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ में अपहृत किए गए व्यापारी पुत्र को पुलिस ने पांच घंटे तक लगातार चलाए गए ऑपरेशन के बाद बरामद किया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले अपहृत बच्चे के सगे बड़े भाई समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इनमें से तीन आरोपियों के नाबालिग होने के कारण उन्हें बाल सुधार गृह भेज गया है जबकि एक आरोपी को जेल भेजा गया है। दूसरी तरफ सोमवार रात को जब पुलिस ने मासूम को मुक्त कराया था तो मुख्य आरोपी को मासूम का चाचा बता रही थी वहीं मंगलवार को जब पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा किया तो मुख्य आरोपी को मासूम का भाई बताया।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि हैदरगढ़ कस्बा के लिलहौरा वार्ड निवासी व्यापारी देवेंद्र प्रताप सिंह के 6 साल के पुत्र सचिन सिंह का सोमवार की सुबह अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। एसपी ने कहा कि इस मामले में देर शाम पुलिस ने बच्चे को मुक्त करा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी के मुताबिक वारदात को बच्चे के नाबालिग बड़े भाई ने अपने दो अन्य नाबालिग दोस्त और शहीम पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला ब्रह्नान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ अपहरण समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को तीनों नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह व बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

बच्चे के अपहरण मामले में जल्द ही आरोपियों को पकड़कर बच्चा बरामद करने पर पुलिस टीम को डीआईजी रेंज व एसपी ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाल चंद्रशेखर सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, विनय उपाध्याय, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें