फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सड़क पर शव रख जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंचे तहसीलदार व सीओ ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के कटरा मोहना गांव निवासी राहू यादव (65) पुत्र परमेश्वर यादव सोमवार की सुबह करीब सात बजे अपने घर से साइकिल से जरमापुर गांव जा रहे थे। तभी हैदरगढ़ मार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय उपाध्याय व सीओ सदर तौकीर अहमद खान ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


तहसीलदार ने मृतक के परिवारीजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें