फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन की जान गई

Fri, 22 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद मार्ग जाम के बाद ग्रामीणों को शांत कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में गुरुवार को दो मासूम समेत एक अधेड़ की मौत हो गई। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयचन्द्रपुर में बृहस्पतिवार की सुबह दस वर्षीय किशोर शुभम पाल (14) खेत किनारे सड़क पर बैठा था।
विज्ञापन


न्यौछना से के रोसिन लाद कर लौट रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के काफ ी देर बाद पुहचीं पुलिस को देख ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिए जाने की कोशिश पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रशासनिक आधिकारी के मौके पर आने के बाद 10 लाख के मुआवजे के बाद शव क ो हाथ लगाने की बात पर घंटों अड़े रहे। नगर कोतवाली इलाके में बड़ेल के पास हाईवे बाइपास पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में बोलेरो सवार रामकुमार (50) निवासी मियागंज दरियाबाद, लालबहादुर निवासी खुर्दमऊ कोतवाली बदोसराय व इनके पुत्र उमेश, राजकमल निवासी ग्राम मुढेही दरियाबाद, संजय ककरहा जैदपुर व अरूण निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना दरियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामकुमार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम को कस्बे के पूरे मित्तई निवासी अर्जुन रावत की छह वर्षीय पुत्री रेनू बाराबंकी मार्ग के समीप खेल रही थी। मुख्य चौराहे की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें