तीन दिन से लापता महिला
का पेड़ से लटका मिला शव
क्रासर
- कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली गांव की वारदात
फोटो-26,27
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्वौर(बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली गांव से तीन दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव रविवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। महिला की हत्या व रेप किए जाने के बाद उसका शव लटकाने की बात कही जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू किया है।
कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली सारी गांव निवासी धनपता (40) पत्नी नागेश्वर तीन दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं चला। महिला के पति की बीमारी के चलते तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है इसके चलते इनके जेठ रमाकांत ने पुलिस से गायब होने की शिकायत की थी। उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बीच रविवार की सुबह धनपता का शव गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीण महिला की हत्या व उसके साथ रेप होने की भी आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रूव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने व मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
बाक्स-
अनाथ हो गए चार बच्चे
महिला की मौत के बाद उसके परिवारीजनों व गांव में कोहराम मच गया है। हर कोई कह रहा है कि इनके बच्चों की परवरिश अब कैसे होगी। मृतका के दो पुत्र कौशल व कपिल व दो पुत्री अंजू और काजल है। मृतका ने अपनी एक बेटी अंजू की शादी की थी जिसके लिए उसने अपने हिस्से की लगभग दो बीघा जमीन गिरवी रख दी थी।आर्थिक तंगी होने के चलते धनपता काफी परेशान भी रहती थी। अब इन बच्चों के न तो पिता है और न ही मां। ऐसे में इनकी देखरेख कैसे होगी इसे लेकर हर कोई परेशान है।