फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रहे दो छात्रों के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों के अपहरण का प्रयास किया गया। छात्रों के शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी आशू(13) पुत्र सुनील कुमार व रितेश(11) पुत्र रामू एक स्कूल में कक्षा 9 व 6 के छात्र है। शनिवार की दोपहर यह दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद एक साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जहांगीराबाद नहर पुल के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा व दोनों छात्रों को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। दोनों छात्रों ने जब शोर मचाया तो आस पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में कार्रवाई के लिए छात्रों के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत किया है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें