फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध मिलने पर 35 लीटर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
35 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया
विज्ञापन


सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला। इस दौरान दूध में मक्खियां मिलने पर टीम ने करीब 35 लीटर दूध नष्ट कराया। इसके अलावा आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश मिश्र ने बताया खाद्य सुरक्षाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में शहर के नवीन चौक पर छापा मारा। यहां पर दूध लेकर आ रहे एक वाहन को रोका। यह वाहन कचनार से रामनगर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन पर रखे दूध कंटेनर को चेक किया तो दूध में मक्खियों की भरमार मिली। इसमें बदबू आ रही थी। इस पर टीम ने करीब 35 लीटर दूध नष्ट कराया। टीम ने नमूना जांच के लिए भेजा है।

इसी प्रकार कैप्टन मनोज पांडेय चौक के निकट हरि किराना स्टोर से मिश्री व कांशीराम कॉलोनी के निकट सतीश की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना भरा।

यही पर एक ठेले से पिसी मिर्च व आलू टिक्की का नमूना भरा। यही पर सड़े गले फल बेच रहे व्यापारियों को हिदायत देकर फल नष्ट करा दिए।

दूसरी टीम ने बिसवां में आनंदा डेयरी व ज्ञान डेयरी पर छापा मार एक-एक नमूना लिया। बिसवां में आरिफ फ्रूट बिना लाइसेंस के चलता मिला। इसको नोटिस दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें