फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से निकाले 78 हजार

Fri, 17 Jul 2015 10:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया सूरतगंज में कार्यरत बैंक मित्र ने फर्जीवाड़ा कर एक किसान के खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी के यहां की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  पैसे के लिए किसान बैंक व प्रशासन के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लल्लन पुत्र वली मोहम्मद का बैंक ऑफ इंडिया सूरतगंज में खाता है। बैंक मित्र ने फर्जीवाड़ा कर इसके खाते से 78  हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित को बैंक खाते से धन निकालने की जानकारी होने से वह बैंक के चक्कर लगा रहा था। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। पीड़ित लल्लन ने बताया कि वह अनपढ़ है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में बैंक मित्र शैलेंद्र कुुमार सिंह निवासी दुर्गापुर नौबस्ता ने केसीसी बनवाने के लिए कहा। केसीसी बनने के बाद 20 मार्च 2013 को शैलेंद्र ने विड्राल फार्म पर अंगूठा का निशान लिया।

इसके आठ दिन बाद 28 मार्च 2013 को शैैलेंद्र से पैसे निकाल लिए। इसकी भनक भी पीड़ित को  नहीं लगी।

 पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने बैंक से पैैसा निकाले जाने की बात कही। जिस पर वह गांव के ही अपने दोस्त लालू के साथ बैंक ऑफ इंडिया सूरतगंज गया। यहां पर खाते से पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई।

 पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत बैंक मैनेजर से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत की थी।

उपभोक्ता व बैंक मित्र शैलेंद्र के बीच आपसी विवाद था। जिससे चलते उपभोक्ता शैलेंद्र पर आरोप लगा रहा है। बैंक से पैसे बैंक मित्र ने नहीं निकाले हैं। उपभोक्ता को बैंक बुला कर उसे सभी अभिलेख दिखाए गए हैं। दोनों के बीच समझौता हो चुका है।
विज्ञापन

लाखन सिंह, शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया सूरतगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें