फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से बालक घायल, अस्पताल मेें भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे पर जंगली जानवर का हमला, गांव में दहशत
विज्ञापन

बाराबंकी। घर के बाहर सो रहे छह वर्षीय बालक पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पिता ने उसे बचाया। घटना के बाद से गांव में दहशत है। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जानवर के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरवा निवासी लल्लाराम बुधवार रात छह वर्षीय पुत्र अर्जुन के साथ घर के बाहर सो रहे थे। देर रात एक जंगली जानवर ने बालक पर हमला कर दिया। जंगली जानवर के हमले से बालक के छटपटाने पर पिता की आंख खुली तो शोर मचाते हुए जानवर को दौड़ा लिया। जंगली जानवर बाग की ओर भाग गया। बालक के सिर में दांत के गहरे निशान लग गए। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर रानी बाजार रेंज के वन दरोगा अवनीश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गुरुवार को गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ कल्यानी नदी सहित आसपास कांबिंग की लेकिन जानवर का पता नहीं चल सका। गुरुवार देर शाम जगली जानवर फिर गांव के किनारे देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। देर रात मसौली थाने के उपनिरीक्षक गुलाम मसूद, प्रवीण प्रताप सिंह, आरक्षी चंद्रकिशोर आदि ग्रामीणों के साथ गांव में डटे रहे। वन दरोगा अवनीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर गांव के आसपास काम्बिंग की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें