फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की जगह पार्सल में निकली भगवान की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर(बाराबंकी)। ऑनलाइन ठगी का जिले में एक और मामला प्रकाश में आया है। युवक द्वारा मोबाइल मंगाया गया लेकिन उसे उसकी जगह भगवान की मूर्ति भेज दी गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद निवासी बंशीधर तिवारी को ऑनलाइन मोबाइल की शॉपिंग उस समय महंगी पड़ गई जब शनिवार को मोबाइल के पार्सल में उन्हें भगवान की मूर्ति मिली। जब मोबाइल का डिब्बा खोला उसमें मोबाइल का पता ही नहीं था जबकि लक्ष्मी की मूर्ति, चरण पादुका, लक्ष्मी यंत्र निकला।

इससे बंशीधर तिवारी काफी परेशान हो गए और कंपनी में बात की। कंपनी की तरफ से जवाब आया कि हमने मोबाइल ही भेजा था, वहां नहीं निकला तो उसके लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें