फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुए इंजीनियर दो भाई, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हुए
विज्ञापन

इंजीनियर दो भाई, एक लापता

क्रासर

- फतेहपुर मोड़ पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला एक भाई
- बहराइच के हैं निवासी, गुजरात से जा रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर(बाराबंकी)। गुजरात में रहकर निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर की नौकरी करने वाले बहराइच जनपद के निवासी दो सगे भाई जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। इनमें एक भाई बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे मिला है जबकि दूसरा लापता है। इनके पिता का कहना है कि दोनों भाई घर आ रहे थे और उनके पास लाखों की नकदी व सामान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना रामनगर क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर फतेहपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात को पुलिस को एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस दौरान पुलिस कर्मिरूूूं ने युवक को सीएचसी पहुंचाया तो उसकी पहचान सागर (35) पुत्र मनोहर पाल निवासी गोविन्द पुर कोठार थाना राम गांव तहसील महसी जिला बहराइच के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पाकर थाना रामनगर पहुंचे युवक के पिता मनोहर पाल व ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने बताया कि रामसागर व रामप्रवेश दोनों सगे भाई हैं और यह गुजरात में एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि वापस घर के लिए गुजरात से ट्रेन पर बैठ कर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतरकर वहां से किसी छोटी गाड़ी से बैठ कर वापस अपने घर आ रहे थे। बताया मंगलवार शाम को 8 बजे घर से फोन द्वारा जब बात हुई तो उन्होंने बताया जरवल रोड पहुंच गए हैं उसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने बताया अभी दूसरा बेेटा रामप्रवेश जिसकी उम्र 28 वर्ष है अभी लापता है। बताया कि इनके पास कमाई के लाखों रुपए थे जिसे लेकर घर आ रहे थे जो अब इनके पास नही हैं। डॉ अवनीश चौधरी ने बताया कि युवक की बेहोशी से लगता है कि ये जहर खुरानी के शिकार हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुराग उपाध्याय का कहना है कि एक युवक का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें