फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक का अपहरण कर मैजिक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक का अपहरण, मैजिक व नकदी लूटी
विज्ञापन

बाराबंकी। एक वाहन चालक का अपहरण कर बदमाशों ने उससे नकदी व वाहन लूटकर उसे लखनऊ ले जाकर वाहन से नीचे फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर गांववासी फैज ने शहर कोतवाली में अपहरण कर लूट की तहरीर देकर बताया है कि पांच जुलाई को टाटा मैजिक से लखनऊ से बाराबंकी की तरफ आ रहे रहे थे। तभी असैनी मोड़ पर सफेद रंग की बोलेरो से एक व्यक्ति उतर कर आया और जबरन वाहन में बैठ गया। पिस्तौल दिखाकर वापस लखनऊ की ओर चलने के लिए डराने धमकाने लगे। इसके बाद पीड़ित लखनऊ कपूरथला चौराहा के पास पहुंचा जहां उसे एक अस्पताल के पास चलते वाहन से नीचे फेंक दिया। आरोप है कि बदमाश सात हजार रुपये नगदी ,मोबाइल व वाहन लूटकर भाग निकले। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण के शक पर युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा
कुर्सी(बाराबंकी)। बाइक पर एक किशोरी को लिए जा रहे युवक पर उसके अपहरण का शक होने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम कस्बा निवासी एक युवक कस्बे की एक किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा कर टिकैतगंज की तरफ ले जा रहा था। तभी ग्राम बसार के पास किशोरी बाइक से सड़क पर गिर गई इस बीच किशोरी को गिरते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक से गिरने पर घायल हुई किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे है जबकि उसके परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें