फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में सुसाइट नोट रखकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब में सुसाइटड नोट रख युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

- थाना टिकैतनगर के ग्राम पानापुर का मामला
दरियाबाद (बाराबंकी)। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह होने पर घर के अंदर कमरे में लटकता हुआ शव दिखाई पड़ने पर इस बात का पता लग सका। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से सुसाइड नोट भी मिला है किंतु पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर के ग्राम पानापुर का है। यहां के रहने वाले राम बहादुर सिंह(25) पुत्र नरायन घर पर अकेला रहता था। इसके बड़े भाई परिवार के साथ सूरत में रहते है। घर में रविवार की रात को युवक ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह होने पर युवक का शव लटकता हुआ खिड़की से पड़ोसियों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के साथ ही आवश्यक कार्यवाही शुरू की है। मृत युवक की पैंट की जेब से एक लिखित पत्र मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पत्र में लिखा था कि चार दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने मुझे मारा था जिससे मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पत्र में यह भी लिखा था कि जो मैने जमीन गांव के राघवेन्द्र सिंह के हाथ बेची थी उसमें एक लाख 25 हजार रुपये शेष है वह रुपये मेरी बहन का दे दिये जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें