अपराधी तत्वों को डीएम ने किया जिलाबदर
बाराबंकी। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने अपराधी तत्वों एवं अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने अवैध रीफिलिंग एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने वालों के घरेलु गैस सिलेंडर को राज्य के पक्ष में जब्त किए जाने के आदेश भी जारी किए हैं। इस मामले में आलापुर थाना कोतवाली नगर के निवासी उमेश कुमार तथा थाना कोतवाली नगर चौपुला के रामकरण का घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। इसके साथ ही ग्राम दुर्जनपुर पट्टी थाना सफदरगंज के राकेश पुत्र रामअचल, उमेश पुत्र रामअचल तथा गोविन्द पुत्र जैसीराम तथा ग्राम रामपुर जोगा थाना सतरिख के रिंकू उर्फ प्रशांत को गाली गलौच मारपीट करने के मामले में जिला बदर के आदेश दिए हैं। जबकि ग्राम टेरा थाना जैदपुर के सैफुर्रहमान को गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांध कर ले जाने के मामले में अपराध स्वरूप जिला बदर करने के निर्देश जारी किए हैं।