देवा (बाराबंकी)। देवा-कुर्सी रोड पर डीसीएम की चपेट मे आने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रिफर किया गया।
अंकित लोधी निवासी कुर्सी अपनी मां बड़कई को थाना जहांगीराबाद से लेकर रविवार को बाइक से घर वापस लौट रहा था। कि कोतवाली देवा के भिटौली गांव के पास देवा कुर्सी रोड पर सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आने से मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को आनन फानन में पुलिस ने एंबुलेंस से सीएससी देवा भिजवाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा।