असंद्रा (बाराबंकी)। चूल्हे की चिंगारी से फैली आग ने चार घरों को राख कर दिया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। अग्निशमन दस्ता के काफी देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
मंगलवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पजावा मजरे जलालपुर गांव में आग लगने से नरेश, मुन्नू , महाराज, किशोर के घर में रखा सामान जल गया है। आग की सूचना पर गांव पहुंची 100 नंबर पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने आग बुझाई। सूचना पर अग्निशमन दस्ता आग बुझने के काफी समय बाद गांव पहुंचा जिससे लोगों में काफी नाराजगी रही। ग्रामीणों ने बताया कि खान बनाते समय कुछ बच्चे चूल्हे की आग से खेल रहे थे।
इसी दौरान छप्पर में चिंगारी लगने से पूरा घर आग की लपटों में घिर गया और देखते देखते चार घरों का सामान जल गया है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की मांग की है।