फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने तस्कर के घर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ ने तस्कर के घर की छापेमारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। लखनऊ की एसटीएफ ने मंगलवार की रात टिकरा गांव में एक तस्कर के घर छापेमारी की। हालांकि तस्कर के मौके से भाग जाने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में मंगलवार की रात में लखनऊ एसटीएफ टीम के साथ जैदपुर पुलिस ने मार्फीन तस्कर फैसल के घर में छापेमारी की। एसटीएफ द्वारा लखनऊ में पकड़े गए एक तस्कर द्वारा यहां से मार्फीन खरीददने की बात उजागर होने पर यह कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। लेकिन घर में मौके पर तस्कर के न मिलने से पुलिस खाली हाथ वापस हो गई। बताते है कि तस्कर फैसल का बड़ा भाई छोटू पहले से मार्फीन की तस्करी में पकड़ा गया था और जेल में बंद है। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लखनऊ की एसटीएफ टीम के साथ मे जैदपुर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें