थाने में घुसकर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर(बाराबंकी)। थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने पत्नी व ससुरालीजनों पर थाना परिसर में घुसकर मारपीट व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
रामनगर थाने मं कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात दीपक चौहान का आरोप है कि उनकी पत्नी स्वाति ने अपने भाई संदीप व पिता अवधेश सिंह के साथ मंगलवार को थाने पर आकर ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज कर मारपीट की और पंद्रह हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।