फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी धारी बदमाशों ने ट्रक चालक से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक को ट्रक से नीचे खींचकर पिटाई की। बदमाशों ने चार हजार नकदी व बैट्रा खोल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर टडिया भानपुर कोठी नाले के पास एक ट्रक खड़ा था।

सोमवार सुबह ग्रामीण जब उधर से निकले तो ट्रक के करीब 20 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत के किनारे चालक पड़ा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे। इसकी सूचना डायल 100 पर दी गई।
विज्ञापन


जिस पर रामसनेहीघाट की दोनों डायल 100 पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विशुनपुर चौकी निवासी चालक लवलेश ने बताया कि वह ट्रक लेकर लखनऊ से टांडा जा रहा था।

एक पुलिस जीप पर वदी पहने दो समेत सात लोग लोग गाड़ी के सामने आकर ट्रक रुकवाकर गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा। जब वह पेपर दिखाने के लिए नीचे उतरने लगा तभी सभी मारने लगे।

उसके पास मौजूद चार हजार रुपये ले लिए। गाड़ी का बैट्रा खोल लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांध कर गन्ने के खेत में फेंक दिया।
पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। चालक के पास मोबाइल था।

लुटेरों ने फोन नहीं लिया। जब लुटेरे उसे लूट कर चले गये उसके बाद भी उसने डायल 100 पुलिस सूचना नहीं दी। कोतवाल श्याम सुन्दर पांडेय का कहना है कि घटना संदिग्ध है। चालक अपने को बचाने में लूट की कहानी बना रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें