फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकालकर निकले कॉरपेंटर से 49 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से पैसे निकालकर निकले
विज्ञापन

कॉरपेंटर से 49 हजार की लूट
क्रासर
- फतहेपुर कस्बे में दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
फोटो-27
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(बाराबंकी)। बैंक से पैसे निकालने के बाद पैदल घर जा कॉरपेंटर से बाइक सवार बदमाशों ने 49 हजार की नकदी लूटकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू किया है।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी जमीर कॉरपेंटर का काम करते है। बृहस्पतिवार को जमीर मुंशीगंज बाजार में स्थित बैंक आफ इंडिया से पैसे निकालने गया था। जमीर ने बैंक से 49 हजार रूपये निकालने के बाद पैदल ही घर को चल दिया। रूपये ले जाते समय जमीर ने बाजार से एक पॉलीथीन ली और उसमे सारे रूपये रख लिए और जाने लगा। तभी मोहल्ला नालापार दक्षिणी में स्थित मस्जिद के पास पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने जमीर के हाथ से रूपयों से भरी पालीथीन छीनी और मौके से फरार हो गये। कोतवाल अक्षय कुमार, कस्बा इंजार्च संजय पांडेय ने काफी खोजबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित जमीर ने बताया कि उसका बेटा शाहिल सऊदी अरब में काम करता है, उसकी पुत्री की नवंबर माह में विवाह होना है जिसकी शादी के लिए उसके पुत्र ने रूपये भेजे थे उसी को निकालकर वह घर को जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें