नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक, युवती
हरख (बाराबंकी)। एक युवक व युवती नहर किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस दोनों जहरखुरानी का शिकार हुए है।
सतरिख थाना क्षेत्र के काजी का पुरवा गांव के पास रविवार शाम नहर पटरी के किनारे एक युवक व युवती बेहोशी की हालत में देखे गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती युवक ने अपना नाम पप्पू व युवती का नाम रूबी बताया है। यह दोनों लखनऊ के कैसरबाग से एक मैजिक पर बैठकर यहां आ रहे थे जहां रास्ते में किसी ने कोल्डड्रिंक पिला दिया जिसके बाद यह बेहोश हो गए। इसके अलावा दोनों और कुछ नहीं बता पा रहे है। इनके पास रहा सामान भी गायब है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बेहोश है, यह कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई। कोतवाल ने कहा दोनों जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए है इस बारे में पता करवाया जा रहा है।