फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से पार किया 4 लाख का माल

Tue, 07 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चोर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जरगांवा गांव में एक ही रात दो घरों में घुसे करीब चार लाख की नकदी जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रमजान में दुकान का सामान खरीदने के लिए बैंक से रुपया निकाल कर घर पर रखा था। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार की रात जरगांवा निवासी इरफान हैदर के मकान में मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़ कर चोर बक्सा व अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। इनके अनुसार चोर एक लाख साठ हजार रुपया नकद व एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े तथा एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक आदि उठा ले गए हैं।

नई सड़क तिराहा पर स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान से रमजान व ईद में बिक्री का सामान खरीदने के लिए मां नौरीन फातिमा के बैंक ऑफ इंडिया खाते से रुपया निकाल कर घर में एक दिन पहले घर पर रखे थे। वारदात के समय परिवारीजन समेत मकान की छत पर सो रहे थे तथा रोजे के लिए सहरी की तैयारी में रात को ढाई बजे जागने पर घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


इनके पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इशरार के मकान में छत के नीचे बने झरोखे से अंदर पहुंचे तथा बकरी बेच कर घर में रखा तीस हजार नकद व एक लाख के जेवर कपड़े व मोबाइल फोन उठा ले गए। छत पर सोए इन लोगों को भी ढाई बजे सहरी के लिए जागने पर जानकारी हो सकी है।
विज्ञापन


दोनों की शिकायत पर थाने के एसआई मदन ने पहुंच कर घटना की जांच की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें