फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर डकैती मामले में एक दर्जन संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के घर डकैती मामले में पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत कोतवाली पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में कुछ सीतापुर जिले के भी निवासी हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में पीड़ित के गांव के या फिर करीबी लोग शामिल थे जिनको पता था कि घर में जेवरात व पैसा रखा है। हालांकि अभी पुलिस मुख्य आरोपियों के पकड़ में न आने की बात कही रही है।

बतातें चले कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ललपुरवा गांव निवासी राजकुमार सिंह (48) होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। इस समय इनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सुरक्षा दस्ते में लगी है। शुक्रवार देर रात होमगार्ड के घर पहुंचे डकैतों ने राजकुमार सिंह को गोली मारकर कमरे में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन


वारदात में होमगार्ड की पत्नी को भी चोट पहुंची थी। घायल होमगार्ड का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। रविवार को सीओ सिटी आरएन सिंह ने ट्रामा जाकर होमगार्ड से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें