फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाला आपतिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवा (बाराबंकी)। धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्टर डाल दिया। इस बात के फैलने से आस पास गांव व लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। शिकायत पर कार्रवाई में हीलाहवाली करने पर लोगों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बात फैलने पर आस पास इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर निवासी बबलू पुत्र अहमद ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया। आरोपी द्वारा डाले गए पोस्ट में एक देवता को उसके पैर छूते हुए दिखाया गया था। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और रात में ही स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में हीलाहवाली की। रविवार सुबह नाराज लोगों ने देवा कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एसओ धनंजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी लेकर व वायरल पोस्ट को देखने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करवाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोग शांत हुए है। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कहा एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही है स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें