थाने से भागा लूट का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा(बाराबंकी)। लूट के मामले में पकड़ा गया एक शातिर बदमाश पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकला। हालांकि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई लूट की एक वारदात के मामले में रविवार की रात ओमप्रकाश नाम के आरोपी को उसकी बाइक समेत पुलिस ने पकड़ा था। इस दौरान देर रात यह आरोपी थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। रात से लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। सूत्रों की माने तो आरोपी के पास बरामद बाइक थाने में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने इस बात को गलत बताते हुए कहा थाने से कोई अपराधी नहीं भागा हैै।