बाराबंकी। सर्द मौसम को देखते हुए उद्यान अधिकारी ने कमला नेहरू पार्क को सुबह छह बजे से नौ बजे और दोपहर बाद तीन बजे से आठ बजे तक खोलने का आदेश दिया है। अब सुबह और शाम की गलन भरी सर्दी के बीच पार्क में बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद अब शहरवासी ले सकेंगे।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उद्यान विभाग ने कमला नेहरू पार्क के खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन कर दिया है। नई समय सारिणी के अनुसार नवंबर से फरवरी माह के बीच पार्क के खुलने का समय सुबह सात बजे से नौ बजे और दोपहर बाद तीन बजे से शाम आठ बजे तक पार्क खुला रहेगा।
उद्यान अधिकारी महेंद्र कुमार ने समय में बदलाव की पुष्टि की है।