फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर भाई बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित इलाके करमुल्लापुर मजरे कोसौरा गांव में गुरुवार की शाम दो सगे भाई बहन गांव के बाहर बाढ़ के पानी से भरे नाले में डूब गए। दोनों की दर्दनाक मौत की खबर के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर गांव वालों ने पहुंचकर दोनों बच्चों को जब तक निकालते दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर तहसील प्रशासन व पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम लवकुमार सिंह ने कहा कि परिवारीजनों को बाढ़ राहत सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

रामनगर तहसील के करमुल्लापुर मजरे कोसौरा निवासी लल्ला यादव की 12 वर्षीय पुत्री आरती व 10 वर्षीय पुत्र अखिलेश गांव के बाहर बंधे पर खेलते खेलते नाले के किनारे चले गए। वहां पैर धोने के चक्कर के अखिलेश का पैर फिसल गया तभी उसे बचाने के लिए बहन आरती भी पानी में उतर गई। इसी दौरान दोनों को पानी में डूबते देख उधर से गुजर रही गांव की एक लड़की ने शोर मचाया तो परिवारीजनों समेत अन्य लोगों ने दौड़ कर दोनों को निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। पास की बाढ़ चौकी पर मौजूद लेखपाल लक्ष्मीनारायण शुक्ला पहुंच गए। दोनों भाई बहनों की मौत पर कोहराम मच गया। माता पिता के साथ अन्य परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देर शाम नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी चौकी इंचार्ज महादेवा के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाढ़ पीड़ित इलाके के गांव में भाई बहन के डूबने से मौत की जानकारी पर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नायब तहसीलदार और लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही परिवारीजनों को बाढ़ राहत सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। - लव कुमार सिंह, एडीएम रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें