फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर केस
विज्ञापन

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज किया है। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सदर विधायक सुरेश यादव, जिला सचिव अजीत झा, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन समेत कई लोग रविवार शाम शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि आलोक शुक्ला नाम के युवक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शनिवार रात करीब डेढ़ घंटे तक यह पोस्ट आलोक शुक्ला के फेसबुक पर रहा। उसके बाद हटा दिया गया। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें