फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविगुरू एक्सप्रेस ट्रेन में बिगड़ी बंग्लादेशी यात्री की हालत, लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बिगड़ी बांग्लादेशी यात्री
विज्ञापन

की हालत, लखनऊ में दम तोड़ा
क्रासर
- दो दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उतारा गया था बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कविगुरु एक्सप्रेस में सवार बांग्लादेश के एक यात्री को दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया था। जीआरपी ने यात्री को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यात्री की मौत के बारे में उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम जयपुर से गोहाटी जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस में एक यात्री की तबियत बिगड़ने की सूचना स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला ने दी थी। इस पर स्टॉपेज न होने के बाद भी ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और जीआरपी ने यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई है। मृतक के पास मिले बैग की जब तलाशी ली गई तो पासपोर्ट के आधार पर उसकी शिनाख्त आशिक अली (35) पुत्र मोहम्मद दुदुमैर, निवासी दक्षिण शूरमा छिलहर, बंग्लादेश के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि यह अजमेर से गुवाहाटी जा रहा था। इस बारे में पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना देने के लिए बांग्लादेश की पुलिस से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें