फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता, युवती व युवक की हत्या से थर्राया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हत्याओं से जिले में फैली सनसनी
विज्ञापन

नवविवाहिता समेत तीन महिलाओं का मर्डर, युवक का शव नदी में मिला, शरीर पर चोट के निशान
- मृत एक युवती की नहीं हुई शिनाख्त, रामनगर, बड्डूपुर, कुर्सी व हैदरगढ़ में हुईं वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पुलिस भले ही नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही हो लेकिन जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिले मेें सोमवार को नवविवाहिता समेत तीन युवतियों व एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। रामनगर थाना क्षेत्र के रमवापुर तेलवारी गांव में जहां एक नवविवाहिता की आग लगाकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतका के पति और सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं बड्डूपुर थाना क्षेत्र के जुखौर गांव के निकट हैदरगज रजबहा में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के शरीर पर चोट के कई निशान है जिससे उसकी हत्या और दुराचार करने की बात कही जा रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं कुर्सी कस्बे के समीप रेठ नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर में चोट के कई निशान हैं जिससे उसकी भी हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू की है।

विवाह के सात दिन बाद ही जिंदा जलाया
- पति, सास, ससुुर के खिलाफ रिपोर्ट, गिरफ्तार
रामनगर(बाराबंकी)। थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम रमवापुर तेलवारी में नवविहिता खुशबू सिंह उर्फ पिंकी (24 ) पत्नी धर्मेन्द्र सिंह का शव सोमवार सुबह घर के बाथरूम में जला हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतका के भाई रबींद्र सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना जामो भी मामले की जानकारी पर पहुंचा। भाई का आरोप है कि बीते 3 दिसंबर को ही बहन का विवाह किया था, जिसमें अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया था। भाई का कहना है कि 4 दिसंबर को खुशबू जब से विदा होकर ससुराल पहुंची थी उसी समय से पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी आदि कम दहेज लाने की बात कहकर उसे परेशान कर रहे थे। खुशबू को बात भी नहीं करने दिया जा रहा था। उसका कहना है कि 10 दिसंबर की रात भी खुशबू से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हुई, ससुरालवालों ने उसे जलाकर मार डाला। भाई ने बताया कि आज मंगलवार को ही उसे बहन को विदा कराकर मायके ले जाना था। पुलिस ने इस मामले में पति व सास, ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति, सास, ससुर को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अरविंद वर्मा, कोतवाल लालता प्रसाद साहू व फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुुंचकर जांच की। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया जो तहरीर मिली थी उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


युवती की हत्या कर रजबहा में फेंका शव, रेप की आशंका
- नहीं हो सकी मृतका की पहचान
बड्डूपुर(बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुखौर गांव के निकट हैदरगंज रजबहा में एक युवती की हत्या कर फेंका गया शव सोमवार को बरामद हुआ है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के साथ रेप करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिस युवती का शव मिला है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है उसकी उम्र करीब 24 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। मृतका के शरीर पर लाल रंग का सलवार और काले रंग की कुर्ती तथा दाहिने हाथ में सोने की अंगूठी व बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी पहनी हुई है। युवती का रंग साफ और गोरा है। युवती के चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान हैं जिससे लगता है कि उसकी पिटाई करने के बाद हत्या की गई है। ऐसा प्रतीत होता है की युवती की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद उसके शव को लाकर यहां पर डाल दिया गया है। ग्रामीण युवती के साथ दुराचार होने की भी आशंका जता रहे है। बड्डूपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता लग सकेगा। कोतवाल ने कहा कि आसपास के लोगों को बुलाकर मृतका की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

विवाहिता की हत्या के बाद कर दिया दाहसंस्कार
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ईश्वरगंज मजरे रामनगर गांव में अंजू शुक्ला (27) पत्नी बृजेश तिवारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद पति ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लखनऊ के गोसाईगंज निवासी मृतका के पिता रमेश चंद्रा ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने कहा तीन वर्ष पहले पुत्री का विवाह बृजेश से करने पर क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बाद भी बृजेश दहेज में पचास हजार रुपया की मांग कर मृतका को मारपीट कर परेशान कर रहा था। मारने पीटने का विरोध करने पर रविवार को पिता से भी अपशब्दों में बात कर कुछ भी करने की चेतावनी दी थी तथा रात में ही पुत्री को मारकर दिन में गांव के बाहर चिता में जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना की जांच की तथा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया शिकायत पर गांव में जांच कर चिता की राख जांच के लिए सील की है तथा घर की तलाशी लेकर घटना की बाबत ग्रामीणों से जानकारी की है। दहेज के लिए हत्या करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर अरोपी पति की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


हत्या कर रेठ नदी में फेंका युवक का शव
कुर्सी(बाराबंकी )। कुर्सी थाना के देवा मार्ग पर ग्राम धरसंड़ा स्थित निकली रेठ नदी के पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक शव पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने नजर पड़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बब्लू(35) पुत्र हब्बीबुल्ला निवासी कस्बा कुर्सी के रूप में हुई। मृतका की बहन पप्पी का कहना है कि बब्लू रविवार की रात घर से निकला था जिसके बाद उसका पता नहीं लग सका। मृतक वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करता था। बहन ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। जहां पर शव मिला है वहां 20 मीटर की दूरी पर मृतक की जैकेट मिली है व उसके चेहरे पर खून के निशान मिलने के साथ ही चेहरा काला पड़ चुका था। प्रभारी निरीक्षक बृृजेश सिंह का कहना है कि युवक नित्यकर्म के लिए गया था जिसके चलते नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई है। कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें