फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कार सवार दंपती को पीटा, की तोड़ फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी सवार डॉक्टर दंपती को पीटा
विज्ञापन



बाराबंकी। सफेदाबाद के पास शनिवार देर रात कुछ दबंगों ने बहराइच से लखनऊ जा रहे एसयूवी सवार डॉक्टर दंपती को पीटा और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि साइड नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।


शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार देर रात एसयूवी से जा रहे बहराच में तैनात डॉ. अखिलेश व उनकी पत्नी से दूसरी कार सवार लोगों का विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान साइड नहीं देने को लेकर हुए इस विवाद में दूसरी कार सवार लोगों ने डॉक्टर दंपती को पीट दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।


विवाद के दौरान हाईवे पर भीड़ लगी रही। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामूली विवाद था। किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें