फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साऐ में होगा देवा मेला, एटीएस कमांडो व ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया अलर्ट पर देवा महोत्सव में सख्त रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन



बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर लगने वाले देवा महोत्सव में आतंकी गतिविधि के खुफिया इनपुट के चलते इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रहेगी।


महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व पीएसी के जवानों, घुड़सवार पुलिस के साथ ही एटीएस के कमांडो दस्ते भी तैनात होंगे।


वहीं, निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। छह ड्रोन कैमरे भी लगातार निगरानी करेंगे। मेला परिसर में बम निरोधक दस्ते व दमकल भी तैनात होंगे। मेले में यातायात व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए नहर पर एक पांटून पुल भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



25 अक्तूबर से शुरू होने वाले देवा महोत्सव का समापन तीन नवंबर को होगा। दस दिवसीय महोत्सव की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क है। मेला परिसर को तीन जोन में बांटा गया है।


परिसर में मेला कोतवाली के अलावा 15 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। पूरे महोत्सव परिसर में 25 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही छह ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।


इसके अलावा मेला क्षेत्र में 17 बैरियर लगेंगे, जहां संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी होगी। छह पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे।


मेला परिसर में पांच सेक्शन पीएसी, 70 इंस्पेक्टर, 300 सिपाही, ट्रैफिक पुलिस, छह घुड़सवार पुलिसकर्मियों के साथ ही कई दमकल वाहन लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एटीएस के ब्लैक कैट कमांडो की टुकड़ियां भी मेला परिसर में हर समय मुस्तैद रहेंगी।


पुलिस सूत्रों की मानें तो देवा महोत्सव में आतंकी गतिविधियां को लेकर खुफिया अलर्ट भी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के चलते शासन ने देवा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।


आईबी व एलआईयू की टीमें भी देवा मजार व मेला परिसर का गुपचुप तरीके से भ्रमण कर लगातार निगरानी कर रही हैं।


बताते चलें कि देवा मेले में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई पड़ोसी मुल्कों के जायरीन भी आते हैं। पूर्व में देवा इलाके का नाम आतंकी गतिविधियों में आने के बाद भी इसे और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है।


बरसों पहले फिल्म निर्माता गुलशन कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी व माफिया डॉन दाऊद के गुर्गे अनीस रेडियोवाला व एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी भी देवा के ही एक गेस्ट हाउस से की गई थी।


इसके बाद से ही देवा सभी की नजर में आ गया था। तब से लेकर आज तक पुलिस, आईबी व खुफिया विभाग की देवा इलाके पर नजर बनी रहती है।


सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि, देवा महोत्सव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला परिसर में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे, घुड़सवार पुलिस के साथ ही एटीएस कमांडो, पुलिस व पीएसी का पहरा रहेगा।
विज्ञापन



महोत्सव में आने वाले जायरीन की सुरक्षा का पुलिस पूरा ख्याल रखेगी। लखनऊ से आने वाली ट्रैफिक को देखते हुए इस बार नहर पर पांटून पुल भी बनेगा, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें