फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से 16 लाख की चोरी

Wed, 29 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चौबीसी गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग तीन गांवों में चोरों ने नगदी समेत 16 लाख का माल पार कर दिया। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों से चोर साढ़े तीन लाख की नकदी व दस लाख के जेवर उठा ले गए। वहीं हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने एक घर से नगदी समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को चौबीसी में लखनऊ मार्ग पर खाद का व्यवसाय कर रहे चांद बाबू के मकान से चोर तीन लाख रुपया नकद व करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। चांद बाबू ने बताया खाद की दुकान के ऊपर मकान में चोर पीछे के मकान की बाउंड्री लांघ कर छत से होकर घर के अंदर घुसे थे। कमरे का ताला तोड़ कर दस दिन खाद बिक्री के बेड के लाकर में रखे दो लाख 52 हजार रुपये तथा पैंट की जेब से पचास हजार रुपये निकाल ले गए।

बेड के बक्से में रखे पांच लाख के जेवर व कीमती कपड़े उठा ले गए है। छत पर परिवारीजनों के साथ सोए चांद बाबू घटना के बाद सुबह रमजान में शहरी के समय भी नहीं जाग सके जिससे चोरों द्वारा कोई नशीला पदार्थ सुंघाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बाहर सोए इनके पिता नियामत अली के सुबह काफी गुहार लगाने के बाद सभी नींद से जागे। इसके अलावा बरांवा के पूरे मेहरबान गांव में कोटेदार मस्तराम के मकान में पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोेर अंदर पहुंचे तथा कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए।

मस्तराम ने बताया बक्से में पांच हजार रुपया नकद व डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर रखे थे। खाली बक्सा गांव से दूर नटबीर बाबा स्थान के समीप मरुई के सुरजलाल के खेत से बरामद हुआ है। इनके पड़ोस में भगवान दीन रावत के मकान का ताला तोड़ कर चोर बक्से से दस हजार व पैंट की जेब में रखे एक हजार रुपया समेत पचास हजार के सोने चांदी के जेवर उठा ले गए है।

घटना की जानकारी होने पर तीनो ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने कहा चोरी की सूचना पर पुलिस मौके की जांच कर रही है।   वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने कन्धईपुर गांव निवासी अर्जुन तिवारी पुत्र प्रेमदास तिवारी के घर को अपना निशाना बनाया।

यहां पर घर के सभी लोग रात में छत पर सोये हुए थे इसी का फायदा उठा कर अज्ञात चोर दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये और कमरे में रखी अलमारी व बक्शा का लाकर तोड़कर नगदी, जेवर, कपड़ा आदि की चोरी कर ले गये। पीड़ित का कहना है कि करीब तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। इस संबंध में कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि चोरों को पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें