हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी कुंवर बहादुर (40) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम पूरे वैश्य मजरे दरोगा किथूरी निवासी कुंवर बहादुर रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था।
मेडुवा गांव मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कुंवर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि वह लखनऊ के आईटी चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। रविवार देर रात लखनऊ से गांव लौटते समय हादसा हुआ। कुंवर बहादुर के परिवार में पत्नी गुड़िया व दो बेटे दीपू और पुल्लू हैं।