फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूट कर गिरी एचटी लाइन की चपेट में आए किसान की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

बाराबंकी। खेत में टूट कर गिरी बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की जान चली गई। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गई। एचटी लाइन के करंट से तीन जानवरों की भी मौत हो गई। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया है। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पावर कॉर्पोरेशन के किसी अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

पुलिस के मुताबिक देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडोरा निवासी राजमल (40) गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी राजरानी (38) के साथ खेत में मेंथा की फसल काटने गया था। खेत के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में गिरा था। उसकी जानकारी राजमल को नहीं थी। खेत में दाखिल होते ही वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट के चलते पल भर में ही वह झुलस गया। यह देख उसकी पत्नी राजरानी बचाने दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े और दोनों को किसी तरह तार से अलग किया और सीएचसी देवा ले गए। चिकित्सकों ने राजमल को मृत घोषित कर दिया। राजरानी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक खेत में टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से गाय, सियार और बिल्ली की भी मौत हो गई। लाइन में करंट का प्रवाह इतना तेज था कि खेत में लगे शीशम के दो पेड़ भी झुलस गए। राजमल के पुत्र अनुज ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर हादसे की जांच की जा रही है। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता आरके मिश्र के मुताबिक एचटी लाइन में लगा जीआई वायर टूट कर पास में लगे दूसरे तार पर गिर गया था। इससे रिटर्निंग करंट दौड़ गया। इसके चलते हादसा हुआ। इसकी जांच की जा रही है। मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें