फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में 3 लूट, पुलिस के हाथ खाली

Tue, 23 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सक्रिय बाइकर्स लुटेरों की गैंग ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। इस गिरोह के अपराधी आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इनका पता नहीं लगा पा रही है। पिछले 15 दिन में बाइकर्स गैंग तीन जगह लूट की वारदातें की हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही ऐसे बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन



बीते दो सप्ताह के अंतराल में जिले में लूट व चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हत्थे अभी तक कोई भी अपराधी नहीं लग सका है। 12 दिन पूर्व जहां फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सिहाली गांव के पास एक किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर बाइकर्स बदमाशों ने 9 हजार की नकदी लूट ली थी। वहीं इसके अगले दिन शहर में भी बाइक सवार बदमाशोें ने एक लेखपाल से 23 हजार की लूट को अंजाम दिया था।


वहीं बीते बुधवार को एक बार फिर दिन दहाड़े ही शहर के लखपेड़ाबाग क्षेत्र में एक वृद्धा से सोने की चेन की लूट का मामला सामने आया था। वहीं रविवार को देवा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन को गोली मारकर 48 हजार की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन



 इन सब वारदातोें को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के लुटेरे पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। लुटेरों की सक्रियता से यहां पर पुलिस की गश्त की भी पोल खुलने लगी है। हालांकि पुलिस टीमेें बदमाशों की तलाश में लगाई गई है लेकिन अभी तक कोई सफलता न मिलने से अपराधियोें के हौंसले बुलंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें