फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के 23 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 23 Feb 2016 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति सहित दोनों पक्षों से 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव इस्लामपुर घसौली निवासी प्रधान के पति राजीव व प्रधान प्रत्याशी रहे शिवलाल के बीच में चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। पुराने विवाद को लेकर रविवार शाम दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। प्रधान पक्ष से अंकित ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शाम को वह परिवार के ग्राम प्रधान के पति राजू के साथ घेर में बैठा था। आरोप है कि इसी बीच शिवलाल अपने परिवार के नवनीत, देवीचंद, विपिन, रजनीश, राहुल, जोनी ,मनीष, सुशील, राहुल, सहित अवैध तमंचों से लैस होकर घर पर पहुंचे ओर फायरिंग कर दी।

शोरशराबा होने पर आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। वहीं दूसरी, ओर शिवलाल ने भी अंकित पक्ष के ग्राम प्रधान के पति राजू, अजय, तरुण, मनोज, सुमित, अमित, विपिन, प्रवीन, अरुण, संजीव उर्फ बिल्लू, महेंद्र तथा सुंदर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह भाई देवीचंद, उसकी पत्नि किरनबाला के साथ में घर पर बैठा हुआ था तभी ये लोग घर पहुंचे ओर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से अंकित, अजय, तरुण, मनोज, सुमित को गिरफ्तार कर अंकित से एक 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद किए हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के शिवलाल, देवीचंद और नवनीत को गिरफ्तार कर नवनीत के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद कर दोनों पक्षों के लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।  पुलिस ग्राम प्रधान के पति सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का  कहना है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें