फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म कर बना लिया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली (बाराबंकी)। एक वहशी दरिंदे ने बहलाकर एक युवती के साथ दुराचार किया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया। मनमानी न करने देने पर युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित दलित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में दबिश देने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि बीते साल दिसंबर 2016 में गांव के ही एक युवक धर्मेंद्र गौतम पुत्र राज बहादुर ने बहला कर रात में सरकारी स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया था। इसके बाद से युवक पीड़िता को लगातार धमकी दे रहा था कि वह यह वीडियो व अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। अश्लील फोटो को आधार बनाकर युवक लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा तथा शादी का भी झांसा दिया परंतु मुकरने के बाद पीड़िता जब उससे तंग आ गई तो इस मामले में रविवार को अपने परिवारीजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद अपने पिता के साथ थाने पहुंच कर युवती ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें