फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए हरियाणा से तस्करी कर ले जाए जा रहे ट्रक में मृत मिले 16 प्रतिबंधित मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में मृत मिले 16
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित मवेशी

क्रासर

वध के लिए हरियाणा से तस्करी कर ले जाए जा रहे थे


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। वध के लिए ले जाए जा रहे हरियाणा के 16 वध प्रतिबंधित पशुओं को एक ट्रक में मृत हालत में बरामद किया गया है। फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर डायवर्जन की वजह से दो तीन दिन से कई किमी. लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे राजस्थान नंबर के ट्रक में मवेशियों के मरने पर दुर्गंध आने के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने ट्रक को खिंचवाकर शुकलाई गांव के पास गड्ढा खोदवाकर मृत मवेशियों को पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में दफना दिया। आरजे 14 जीसी 9691 नंबर ट्रक के ऊपर हरिओम ट्रांसपोर्ट कंपनी कैथलरोड राजस्थान लिखा हुआ है। यह कहां से कहां जा रहा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यह सभी प्रतिबंधित मवेशी वध के लिए जा रहे थे। पुलिस अब आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पशु चिकित्सक डॉ. नीरज वर्मा के मुताबिक ट्रक में मिले 16 मवेशी थे। सभी की जुबान निकली हुई थी। इन मवेशियों की मौत आक्सीजन की कमी से हुई है।
विज्ञापन



वर्जन-
अज्ञात ट्रक चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ शुकलाई ग्राम प्रधान रामसिंह ने तहरीर दी है। इसके आधार पर पशु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

धनंजय सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें