फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के शव का अंतिम
विज्ञापन

संस्कार करने को लेकर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में मरने वाली गर्भवती महिला का शव दफनाने के लिए ससुराल व मायके वाले दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल बढ़ने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझौता करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के इंधौलिया गांव रविवार की रात एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके वालों की मौत पर आशंका जताने के शक पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार को महिला का शव पति लेकर अपने गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी तभी मृतका महिला के मायके के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और शव को अपने गांव जलालपुर ले जाने की जिद करने लगे। इसी बात को लेकर ससुराल व मायके वालों के बीच में पहले जमकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में बीच रोड़ पर होता विवाद देखकर किसी ने जैदपुर पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठी फटकनी पड़ी। एसएसआई सआई संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया की दोनो पक्षों ने सुलह कर लिया है। महिला का अंतिम संस्कार इंधौलिया गांव में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें