फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की दुकान से 40 हजार की लूट, हथगोला फेंककर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराबंकी। बीयर की दुकान में घुसे बदमाश 40 हजार की नकदी लूट ले गए। इस दौरान आसपास के लोगों के जागने पर बदमाश हथगोला फेंककर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोवताली क्षेत्र मेें केवाड़ी मोड़ माती रोड स्थित बीयर की दुकान पर शुक्रवार की देर रात पहुंचे बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इस बीच बदमाशों की आहट पाकर दुकान पर रहने वाले वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने पड़ोसियों को बताया जिस पर सक्रिय हुए लोगों को देखते हुए बदमाशों ने उन पर हथेगाला फेंककर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। हथगोला की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। रात में ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष सिंह, कोतवाल एसपी सिंह ने मामले का जायजा लिया व लुटेरों का पता लगाया लेकिन वह नहीं मिल सके। दुकान के सेल्समैन लखनऊ जिले के मल्हौर गांव निवासी संदीप जायसवाल ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात बदमाशों पर आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें