भिलवल चौराहे से युवक का अपहरण
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर भिलवल चौराहे से बाइक सवार युवक को जीप सवार बदमाश अगवा कर ले गए। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
भिलवल गांव निवासी जमाल गुरुवार शाम बाइक से चौराहे पर गया था। जहां जीप सवार पांच लोग उसे जबरन वाहन में डालकर अगवा कर ले गए। वे लोग जमाल की बाइक भी साथ लेकर चले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लेनदेन के विवाद में कुछ रिश्तेदार ही जमाल को पकड़कर ले गए हैं। मामले की जांचकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।