सांड ने मारी टक्कर, कुएं में गिरे अधेड़ की मौत
- अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सांड की टक्कर से कुएं में गिरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासी शंभू दयाल(58) सोमवार की शाम घर के बाहर खड़े थे तभी वहां पहुंचे एक सांड ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह पास के कुएं में जा गिरे। इस हादसे के बाद आसपास के लोग जब तक शंभू दयाल को कुएं से बाहर निकालते तब तक उनकी डूबने से मौत हो गई।