फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर घर में घुसे चोर, एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकब लगाकर एक लाख की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। बेखौफ चोरों ने एक गांव के मकान में नकब लगाकर मेंथा आयल जेवरात और गृहस्थी के सामान सहित हजारों रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी नवमी लाल गौतम का पूरा परिवार शनिवार की रात रोजाना की तरह खाना खाकर सो गया। सुबह जगने पर देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। बक्से व अलमारी के ताले टूटे हैं जबकि एक कमरे की दीवार में सेंध कटी है। यह नजारा देख सभी सन्न रह गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। पीड़ित नवमी लाल के मुताबिक चोर 50 किलो मेंथा आयल उनकी बहू की हजारों कीमत के जेवरात आदि सामान उठा ले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मीरापुर गांव में करीब एक लाख की चोरी होने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें