फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी जॉनसन बेबी शैम्पू की बिक्री पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एफएसडीए आयुक्त के आदेश पर औषधि निरीक्षक और एफएसडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर स्थित एक एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने यहां से जॉनसन क्रीम और बेबी पाउडर के नमूने भरकर जांच के लिए भेजते हुए जॉनसन बेबी शैम्पू की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा, एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सिविल लाइन रोड स्थित मेसर्स ए एंड के फर्म पर छापा मारा। फर्म संचालक अरुण कुशवाहा मौके पर मौजूद मिले। टीम ने यहां से जॉनसन बेबी क्रीम और जॉनसन बेबी पाउडर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही जॉनसन बेबी शैम्पू व अन्य उत्पादों की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

डीआई सुमित वर्मा ने बताया कि जयपुर स्थित एक दुकान से जॉनसन बेबी शैम्पू का नमूना भरा गया था। जांच रिपोर्ट के अनुसार इसमें फामेल्डिहाइड नामक तत्व पाया गया है जो सेहत के लिए कैंसर से भी घातक होता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एफएसडीए आयुक्त के आदेश पर छापेमारी करते हुए जॉनसन बेबी शैम्पू समेत अन्य उत्पादों की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें