फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मेट मिले दरोगा, दीवान व मुंशी का कोतवाल ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर खाकी पर भी दिखाई सख्ती
विज्ञापन

बाराबंकी। वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को बिना हेलमेट लगाकर बाइक से निकले दरोगा, दीवान व मुंशी का चालान कर जुर्माना वसूला है। एसपी के आदेश पर जिले भर में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान में कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों का चालान व जुर्माना किया गया है।

इसके साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन से मिले आदेश पर प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को चेकिंग कर रहे कोतवाल पीके तिवारी ने बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर जा रहे थाने के दरोगा पतिराम यादव, दीवान प्यारेलाल व मुंशी रविकांत पांडेय को रोकते हुए चालान कर प्रत्येक से तीन-तीन सौ रुपए जुर्माना वसूला है।

यहां पर एसडीएम पंकज कुमार व सीओ समर बहादुर की मौजूदगी में पुलिस ने हाईवे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान कार में सीट बेल्ट नहीं होने पर 15 वाहन चालकों से पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के समय बिना हेलमेट के निकले बाइक सवारों से शपथ पत्र भरवाकर सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने व हेलमेट के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दिलाया गया।

इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि अभी जिले भर में कितने वाहनों का चालान व जुर्माना हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात तक पुलिस की यह कार्रवाई जारी है।

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट मिले तो तीन माह के लिए निरस्त होगा डीएल
शहर में भी देवा तिराहा, नाका सतरिख, रामनगर तिराहा आदि जगहों पर वाहन चेकिंग हुई। इस दौरान बिना हेलमेट, कार में बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म व हूटर लगाकर चलने वाले दर्जनों लोगों का चालान करने के साथ जुर्माना लगाया गया। कोतवाल दिनेश सिंह, टीएसआई वीरपाल सिंह आदि ने चौराहों पर भ्रमण कर लोगों ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया कि बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सीओ ने बताया जो लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट मिल रहे हैं उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निरस्त करने की भी रिपोर्ट एआरटीओ कार्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें