फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से ढाई लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी से ढाई लाख की टप्पेबाजी
विज्ञापन

- फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरौली में हुई वारदात
फतेहपुर(बाराबंकी)। एक सराफा व्यापारी से बदमाशों ने हजारों की नकदी व सोने, चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख रुपये की टप्पेबाजी कर डाली। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा फतेेहपुर के ब्राहम्णी टोला के रहने वाले ललित सोनी की इसरौली कस्बा में सराफा की दुकान है। शनिवार की दोपहर ललित दुकान खोलने पहुंचे तो सामने गंदगी देख वह अपना बैग बगल में रखकर सफाई करने लगे। इस बीच पहुंचे बदमाश सराफ का बैग लेकर भाग निकले। व्यापारी ने जब देखा कि उसका बैग गायब हो गया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में बीस हजार रुपये की नकदी व करीब सवा दो लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात रखे थे। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल फतेहपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पता चला है जांच करने के साथ आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें