रास्ते के विवाद में दंपती घायल
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। रास्ते के विवाद को लेकर एक दंपती की पिटाई उसके ही परिवारीजनों ने कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के नरायनपुर भुडेहरी गांव का है। इस गांव के निवासी लवकुश की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की देर रात उसके जेठ कोमल रास्ते की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर जेठ कोमल जेठानी बुधना, देवर सोनू व देवरानी ने मिलकर हमें वह हमारे पति लवकुश को मारा-पीटा जिससे मेरे पति का हाथ टूट गया और मुझे भी काफी चोटें आई। इस संबंध में एसआई मुश्ताक शाह ने बताया कि घायलों का परीक्षण कराकर मामले की जांच की जा रही है।