फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विवादित पोस्ट से विवाद, आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर विवादित पोस्ट से विवाद, आगजनी
विज्ञापन

- मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बे का मामला
बाराबंकी। सोशल साइट्स फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बे के इस मामले में एक पक्ष ने घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने विवादित पोस्ट करने वाले लड़के पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ व एसओ ने सभी को समझा बुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बा निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बृहस्पतिवार को एक विवादित पोस्ट डाली थी। इस बात की जानकारी जब कस्बे के दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग यह पोस्ट करने वाले युवक के घर शिकायत करने पहुंचे व मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच पोस्ट डालने वाले लड़के के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के के घर वालों ने खुद ही आग लगा लिया है। विवादित पोस्ट करने वाले लड़के पर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रामनगर श्रीपाल यादव, एसओ नरेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर लोगों को शांत करवाया व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि फेसबुक पर विवादित पोस्ट को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया था। कहा अब स्थिति सामान्य है। एएसपी ने आगजनी की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े
देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में भी बृहस्पतिवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसओ बीडी तिवारी ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया है। एसओ ने कहा मारपीट में कुछ लोग चोटिल हुए हैं जिनका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


45 दिन बाद कब्र से खोदवाया गया शव
बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश पर रामनगर तहसील प्रशासन व पुलिस ने 45 दिन पूर्व हुई मुकेश बाल्मीकि की मौत मामले में उनका शव बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने डीएम अखिलेश तिवारी से शिकायत कर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें