फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन जोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर(बाराबंकी)। बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई बाद में एक पक्ष के चार लोगों ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। इससे दोनों के सिर मेें चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टरी कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के न्यौछना गांव में बिजली कनेक्शन जोड़ने के लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के प्रमोद, आत्मा सिंह, दिलीप व दुर्गेश कुमार ने पड़ोस के ही अमरेश कुमार व उसकी पत्नी सरिता की जमकर पिटाई कर दी थी। पति और पत्नी दोनों के ही सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चार लोगों पर मारपीट करने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमरेश बघेल ने बताया की चार लोगों के विरूद्ध मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें